Headlines

Restaurants

Fashion

महापरिनिर्वाण दिवस पर किया जाएगा रक्तदान शिविर का आयोजन

टोहाना(नवल सिंह)। अनुसूचित जाति कर्मचारी वेलफयर समिति की बैठक प्रधान राजेश पेटवाड की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन समिति महासचिव डा.योगेश ने किया। बैठक में डा.भीमराम अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। शिविर का आयोजन 5 दिसम्बर दिन शुक्रवार को श्री गुरू रविदास धर्मशाला,अम्बेडकर चौक टोहाना में किया जाएगा। इस शिविर को सफल बनाने के लिए अन्य सामाजिक संगठनों से भी सहयोग लेने पर सहमति व्यक्त की गई। बैठक में पन्नी लाल कटारिया, कर्मबीर भुक्कल,पूर्व चेयरमैन कांशी राम सहित अन्य उपस्थित थे।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes