Headlines

Restaurants

Fashion

विद्युत निगम के दावों की निकली हवा, लोहे के खंभे से दी जा रही बिजली की सप्लाई

सिरसा(प्रैसवार्ता)। विद्युत निगम के अधिकारियों द्वारा दावे तो अनेक किए जाते है, मगर उनकी हकीकत कुछ ओर ही होती है। निगम की ओर से शहर भर से लोहे के खंभे हटाने का दावा किया जाता है, मगर शहर में अनेक स्थानों पर लोहे के खंभे आज भी है। निगम द्वारा लोहे के खंभों की वजह से करंट आने की आशंका से अभियान चलाकर इन्हें हटाकर सीमेंटिड खंभे लगाए थे। भादरा बाजार की गली खजांचियान वाली में गली के बीचोंबीच आज भी लोहे का एक खंभा लगा है। जिस पर वर्तमान में करंट भी आ रहा है। इस बारे में निगम कर्मियों को सूचित भी किया गया, मगर आज तक इस खंभे को हटाकर सीमेंटिड खंभा नहीं लगाया गया। बारिश के समय तो लोहे का यह खंभा हादसे को बुलावा देता है। कई बार पशु और गलीवासियों को इस लोहे के खंभे की वजह से करंट भी लग चुका है।  इस गली निवासी नरेंद्र सर्राफ, सुशील कुमार, पिं्रस बांसल, मुकेश सर्राफ, हरीश कुमार, राजीव गुप्ता एडवोकेट, ऋषि साहुवाला, पृथ्वी कुमार, राजेश कुमार, लिपी व अन्य ने विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता से बिजली के इस खंभे को बदलने की मांग की है। उन्होंने लोहे के खंभे की जगह सीमेंटिड खंभा लगाने की मांग की है।

बदली जाए जर्जर तारें
गली खजांचियान वाली के निवासियों ने निगम अधिकारियों से इस गली की बिजली तारों को भी बदलने की मांग की है। उन्होंने बताया कि गली में बिजली की तारे जर्जर हो चुकी है। लगभग पचास साल पुरानी ये तारे हर समय हादसे को न्यौता दे रही है। उन्होंने बताया कि हल्की-सी हवा चलने पर बिजली की तारे टूट जाती है और विद्युत आपूर्ति ठप पड़ जाती है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes