Headlines

Restaurants

Fashion

बरवाला में पत्रकारों पर हुए हमले पर पत्रकार एसोसिएशन ने काले बिल्ले लगाकर किया रोष व्यक्त

सिरसा(प्रैसवार्ता)। पत्रकार एसोसिएशन, कालांवाली की एक बैठक बुधवार दोपहर बाद अध्यक्ष एवं इंडिया न्यूज हरियाणा व पंजाब केसरी के संवाददाता श्रवण प्रजापति की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बरवाला में पुलिस द्वारा मीडिया कर्मियों की बेरहमी से पिटाई की कड़ी निंदा करते हुए दोषीगण के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी गई कि सरकार मीडिया कर्मियों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर न करें। बैठक में श्रवण प्रजापति ने कहा कि पुलिसिया तंत्र द्वारा मीडिया कर्मियों पर हमला सरकारी शह पर हुआ है, क्योंकि सरकार कवरेज नहीं करवाना चाहती थी। प्रजापति ने कहा कि डेरा संचालकों द्वारा अव्यवस्था, अशांति फैलाई जा रही थी और कानून को हाथ में लिया जा रहा था, तो लोगों का ध्यान बांटने के लिए पुलिस मीडिया कर्मियों में टूट पड़ी, जिसकी पत्रकार एसोसिएशन में भारी रोष है और एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा एक दिन के लिए काले बिल्ले लगाकर रोष व्यक्त किया गया। इस बैठक में नरेश महेश्वरी, नरेश गर्ग, डिंपल इंसा, जगदीश प्रजापति, बिल्लू यादव, सुखदेव सिंह, डॉ. राजेशदीप गोयल, संजोग महेश्वरी, बीना महेश्वरी इत्यादि मौजूद थे। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes