Headlines

Restaurants

Fashion

जेसीडी इंजीनियरिंग कॉलेज में एनएसडीसी विभाग की टे्रनिंग हेतु बैठक आयोजित

सिरसा(प्रैसवार्ता)। जेसीडी विद्यापीठ में स्थापित इंजीनियरिंग कॉलेज में विगत दिवस एक बैठक का आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के उच्चाधिकारी श्री प्रवि कपूर ने बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित होकर इससे सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। इस मौके पर जेसीडी विद्यापीठ के प्रबन्ध निदेशक रियर एडमिरल राव सुरेन्द्र सिंह, इंजीनियरिंग के प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास व कॉलेज के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. एन.एस. भाल सहित समस्त स्टाफ सदस्य एवं अन्य लोग भी उपस्थित रहे। इस मौके पर सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास द्वारा प्रबन्ध निदेशक महोदय एवं एनएसडीसी के अधिकारी का स्वागत किया गया तथा संस्थान बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य वक्ता को संस्थान की कार्यशालाओं व कॉलेज का भ्रमण भी करवाया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सदैव विद्यार्थियों को प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए समय-समय पर कार्यक्रमों में उनका सहयोग प्राप्त करके उन्हें सफलता हासिल करवाना है। इस अवसर पर प्रवि कपूर ने एनएसडीसी के लक्ष्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देश के युवाओं को इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप ढालने के लिए भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा विभिन्न ट्रेनिंग कार्यक्रमों का समय-समय पर आयोजन करवाया जाता है, जिनका मुख्य उद्देश्य युवाओं को किसी भी विषय से संबंधित ऐसी ट्रेनिंग प्रदान करना है, जिससे इंडस्ट्री उन्हें आसानी से अपना सकें व युवाओं को भी बेहतर रोजगार प्राप्त हो सके। इन कार्यक्रमों से सम्बन्धित जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष 2014-15 में 33 लाख लोगों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए विभिन्न संस्थानों में टे्रनिंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवा व विनिर्माण क्षेत्र की जरूरतें अलग-अलग हैं और उन्हें विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों के द्वारा ही पूरा किया जा सकता है।  इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए राव सुरेन्द्र सिंह एवं डॉ. एन.एस. भाल ने कहा कि हम एनएसडीसी का आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने जेसीडी विद्यापीठ में अपने इस कौशल प्रशिक्षण को करवाने के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने इस अवसर पर एनएसडीसी के अधिकारी से निगम के विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की तथा निकट भविष्य में विद्यार्थियों को उनसे जोडऩे का आश्वासन भी प्रदान किया।  इस कार्यक्रम में जेसीडी इंजी. कॉलेज व बहुतकनीकी संस्थान के सभी विभागों के वरिष्ठ शिक्षक एवं  अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी हिस्सा लेकर अपने विचार प्रकट किए। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes