Headlines

Restaurants

Fashion

रात के अंधेरे में हाती है पैसेंजर टैक्स की चोरी

सिरसा(प्रैसवार्ता)। आबकारी व कराधान विभाग के भ्रष्ट तंत्र की बदौलत हरियाणा सरकार को प्रतिदिन यात्री टैक्स की लाखों रूपयों की चपत लग रही है। ''प्रैसवार्ता" को मिली जानकारी के अनुसार सिरसा से दिल्ली के बीच अनेकों प्राईवेट बसें प्रतिदिन आना-जाना करती है। इन बसों में सवारियां चढ़ाई जाती है, मगर ज्यादातर ऐसी बसों में यात्री टैक्स नहीं दिया जाता। सरकारी नियमानुसार प्राईवेट बसों को लगभग 20 पैसे प्रति किलोमीटर प्रति सवारी टैक्स अदा करना होता है। इसी संदर्भ में आबकारी व कराधान विभाग संदेह के घेरे से अछूता नहीं है। केवल इतना ही नहीं इन प्राईवेट बस संचालकों ने बकायदा बुकिंग सैंटर बनाए हुए है, जहां यात्रियों को एडवांस बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होती है। इन प्राईवेट बसों में व्यापारी लोग सामान इत्यादि भी लाते है, जिनका टैक्स अदा नहीं किया जाता, जिसकी सही स्थान पर पहुंचाने की जिम्मेवारी भी बस चालक लेते है। सिरसा से होकर दिल्ली जाने वाली ऐसी बसों की कमी नहीं है, जो श्री गंगानगर, अबोहर, हनुमानगढ़ इत्यादि से आती है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes