Headlines

Restaurants

Fashion

'काली भेडों' के चेहरे स्पष्ट : कांग्रेस करेगी कार्रवाई : तंवर

सिरसा(प्रैसवार्ता)। आपसी कलह के चलते हरियाणा में कांग्रेस की लुटिया डुबोने वाली 'काली भेड़ों' पर कार्रवाई करने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर ली है, जिन पर 29 नवंबर को होने वाली जींद बैठक पर निर्णय लिया जा सकता है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर द्वारा दिए गए संकेत से कांग्रेस की ''काली भेडे" अगल-बगल में झांकने लग गई है। 29 नवंबर को जींद में होने वाली कांग्रेस की बैठक में कांग्रेस के सभी विधायक  व संगठन से जुड़े कांग्रेसीजन भाग लेंगे। डॉ. तंवर के अनुसार इस बैठक में पार्टी की आगे रणनीति बनाने, कांग्रेस की काली भेड़ों पर कार्रवाई तथा पार्टी में रह गई कमियों को दूर करके आगे का रोड़ मैप तैयार करने पर विचार विमर्श किया जाएगा। जींद की इस बैठक उपरांत पार्टी हर जिला स्तर पर बैठकों का आयोजन करेगी तथा सरकार की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। कांग्रेस नई भाजपा सरकार को कुछ समय देने की सोच रखती है, ताकि भाजपा किए गए वायदों पर खरा उतर सके। यदि भाजपा सरकार जनता से किए गए वायदों पर खरा नहीं उतरेगी, तो कांग्रेस को आंदोलन व संघर्ष की राह पकडऩी होगी।  कांग्रेस प्रधान अशोक तंवर स्वीकार चुके है कि कांग्रेस की पराजय के साथ-साथ कांग्रेस की ''काली भेडों" के चेहरे सामने आ चुके है और पार्टी ऐसी ''काली भेडों" पर किसी भी क्षण कार्रवाई कर सकती है।  तंवर दावा करते है कि संगठन की मजबूती के लिए ''काली भेडों" से छुटकारा पाना मुश्किल है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes