Headlines

Restaurants

Fashion

प्रशंसको की कभी भी अनदेखी नहीं करती फिल्म अभिनेत्री स्वाती अग्रवाल

टुमकूर(प्रैसवार्ता)। चेन्नई(तामिलनाडू) के मोहित जैन और टुमकूर(कर्नाटक) के प्रतीक जैन ने फिल्म अभिनेत्री स्वाति अग्रवाल से फोन के माध्यम से बातचीत कर उनकी आने वाली फिल्म की बधाई दी और फिल्मी अनुभवों के बारे में बातचीत की। अभिनेत्री स्वाती अग्रवाल की सोशल मीडिया देख रहे मोहित जैन का कहना है कि स्वाती अग्रवाल एक बेहतरीन अभिनेत्री है, क्योंकि उनकी यह खासियत है कि वे शूटिंग में कितनी भी व्यस्त क्यूं न हो, प्रशंसकों को कभी निराश नहीं करती है। प्रतीक जैन ने कहा कि अभिनेत्री स्वाती अग्रवाल से बातचीत कर उन्हें वाकई में बहुत अच्छा लगा है, क्योंकि अभिनेत्री अग्रवाल के बात करने का अंदाज सबसे निराला है। एक सवाल के जवाब में फिल्म अभिनेत्री स्वाती अग्रवाल ने कहा कि ये उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि उन्हें राजस्थान में अभिनय करने का मौका मिला। अपने पिता की जन्मभूमि पर काम करने का अलग ही आनंद होता है। शूटिंग के दौरान अपनी संस्कृति के लोगो ने खास कर राजस्थान की आम जनता ने हमें बड़ा सहयोग दिया।  पुन: राजस्थान मैं शूटिंग जरूर करना चाहूंगी। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes