Headlines

Restaurants

Fashion

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के प्रौफेसर के खिलाफ दर्ज होगा मुकद्दमा

सिरसा(प्रैसवार्ता)। चौधरी  देवीलाल विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष प्रौ. राजकुमार सिवाच सहित तीन लोगों के खिलाफ अदालत ने शहर थाना पुलिस को मुकद्दमा दर्ज करने के आदेश दिए है। सिवाच इत्यादि पर एक छात्र को जाति सूचक गालियां देने, जबरन रोकने, मारपीट करने व जान से मार देने की धमकी देने के आरोप विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र पाल सिंह निवासी सिकंदरपुर ने लगाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार अगस्त 2014 को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय  प्रशासन द्वारा पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें पाल सिंह भी भाग लेने पहुंचा था। पाल सिंह को लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष प्रौ. राजकुमार सिवाच ने अंदर दाखिल नहीं होने दिया और उसे जाति सूचक गालियां देते हुए दो छात्रों से उस पर हमला करवाया। घायल पाल सिंह को उसके साथियों ने सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सक की मैडिकल रिपोर्ट व घायल पाल सिंह के बयान लेने के बावजूद हुड्डा पुलिस चौकी द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर पाल सिंह ने अदालत में दस्तक दी। सबूत और गवाहों को देखते हुए अदालत ने शहर थाना को मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes