Headlines

Restaurants

Fashion

नियमों को ठेंगा दिखा रही है चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी

सिरसा(प्रैैसवार्ता)। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कानून मुताबिक यदि इस विश्वविद्यालय का कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी भी मामले में दो दिन से ज्यादा जेल में रहता है, तो उसे तुरंत निलंबित किया जाएगा, मगर 75 हजार रूपये रिश्वत लेता पकड़ा गया इस्टेट-ऑफिसर कम एक्सीयन पर विश्वविद्यालय यह नियम लागू करने में आनाकानी कर रहा है। एक्सीयन सतीश विज को विजीलैंस विभाग ने दस नवंबर को 75 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था, जिसे न्यायालय में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड विजीलैंस विभाग को मिला था। पुलिस रिमांड की समाप्ति पर विज को न्यायिक जेल में भिजवाया जा चुका है, मगर विश्वविद्यालय प्रशासन अपने ही नियमों को ताक पर रखकर विज को निलंबित नहीं कर पा रहा है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes