Headlines

Restaurants

Fashion

पत्रकार राम माहेश्वरी मारपीट मामले में पत्रकारों ने एसपी से मांगा न्याय

सिरसा(प्रैसवार्ता)। पत्रकार राम माहेश्वरी से मारपीट मामले को लेकर पत्रकारों ने सोमवार को एस.पी. मितेश जैन से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एस.पी. ने पत्रकारों को न्याय का आश्वासन दिया और मामले की जांच डी.एस.पी. को सौंप दी। ज्ञापन में पत्रकारों ने जिक्र किया है कि बीती 16 नवम्बर रविवार की रात सुरतगढिय़ा बाजार में पंजाब केसरी (जांलधर) के संवाददाता राम माहेश्वरी के साथ रानिया रोड निवासी सुरखाब के पूर्व ठेकेदार रमेश अरोड़ा एवं उसके साथियों ने शराब के नशे में न केवल मारपीट की, बल्कि जान से मारने की धमकियां भी दी। इस बाबत तमाम पत्रकारों की ओर से 17 नवम्बर को शहर थाना प्रभारी सुरेश पाल को शिकायत सौंपी गई, मगर थाना प्रभारी द्वारा इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई के नाम पर औपचारिकता का निर्वहन किया गया। पत्रकारों ने एस.पी. से मांग की कि मामले में उचित कार्रवाई की जाए, ताकि चौथे स्तम्भ के कलमकारों को न्याय मिले। एस.पी. ने तुरंत मामले की जांच डी.सी.पी को सौंपते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा पत्रकारों को दिलाया। इससे पूर्व मीडिया सैंटर में सभी पत्रकारों ने बैठक की। बैठक के बाद सभी एस.पी. को ज्ञापन सौंपने के लिए रवाना हुए। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes