Headlines

Restaurants

Fashion

शादी समारोह में शिरकत करने आए व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

सिरसा(प्रैसवार्ता)। ऐलनाबाद में शादी समारोह में शिरकत करने आए एक व्यक्ति  की सड़क पार करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो  गई। मिली जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ के फेफाना गांव निवासी 38 वर्षीय त्रिलोक पुत्र मनफूल ऐलनाबाद के सेतिया पैलेस में शादी  समारोह में शिरकत करने आया हुआ था। समारोह के दौरान वह  किसी कार्यवश पैलेस के सामने जाने के लिए सड़क पार करने लगा। इस  दौरान वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में  त्रिलोक आ गया। त्रिलोक के सिर में गहरी चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव सामान्य अस्पताल सिरसा पहुंचाया।  शव का पोस्टमार्टम करवा वारिसों को सौंप दिया गया है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes