Headlines

Restaurants

Fashion

जेसीडी और डीपीआरओ कार्यालय में दी गई पत्रकार धीरज बजाज को श्रद्धांजलि

सिरसा(प्रैसवार्ता)। दैनिक सच कहूं के ब्यरों चीफ एवं सांध्य दैनिक थर्ड-वे के संपादक धीरज बजाज के आकस्मिक निधन पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी एवं जेसीडी में शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार जेसीडी विद्यापीठ के प्रांगण में शुक्रवार सुबह 11 बजे जेसीडी विद्यापीठ के प्रबन्ध निदेशक रियर एडमिरल राव सुरेंद्र सिंह, अधिकारीगण, शिक्षकगण/गैर-शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और इस अवसर पर दो मिनट का मौन भी रखा गया। सभी उच्चाधिकारियों एवं अन्य ने श्री धीरज बजाज की पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए कार्य, बेबाक व साफ छवि एवं कम समय में अपनी लेखनी के माध्यम से जनहित की भलाई के कार्यों की सराहना की गई। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिवार के सदस्यों को इस आकस्मिक क्षति को बर्दाश्त करने का साहस प्रदान करे। वहीं दूसरी तरफ जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी के कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पत्रकार श्री धीरज बजाज के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया तथा श्रद्धाजंलि अर्पित की। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि उनकी दिवंगत आत्मा को शान्ति मिले तथा परिवार को शोक सहन करने की शक्ति मिले।  कार्यालय में जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी श्री दलीप सिंह, लेखाकार श्री मक्खन सिंह, तकनीकी सहायक श्री सुमेर सिंह, श्री श्याम सिंह, सूचना केन्द्र सहायक श्री प्रताप सिंह, श्रीमती रमेश कुमारी, लिपिक श्री दर्शन सिंह, सेवादार श्री सुरेश कुमार, भजन पार्टी लीडर श्री लाला राम,चालक कर्मबीर, कलीनर श्री भव्य ध्वज, डाटा आप्रेटर श्री विजय दत्त,भजन पार्टी सदस्य श्री ओमप्रकाश, श्री कुलदीप,श्री बलराज, श्री रामपाल, खण्ड प्रचार कार्यकर्ता श्री औंकार सिंह, श्री राजेश कुमार सहित सभी ने गहरा दुख व्यक्त किया।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes