Headlines

Restaurants

Fashion

गोपाल कांडा व गोबिंद कांडा को हाईकोर्ट ने भेजा समन

गोपाल कांडा 
सिरसा(प्रैसवार्ता)। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बिल्डर सुखविंद्र सिंह द्वारा दायर याचिका पर संज्ञान लेते हुए गृह सचिव हरियाणा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिरसा को नोटिस जारी करने के साथ साथ पूर्व विधायक गोपाल कांडा, उनके भाई गोबिंद कांडा, रवि सैनी इत्यादि के खिलाफ सम्मन जारी किया है। इस प्रकरण की अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होगी। सुखविंद्र सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था, कि कांडा बंधु इत्यादि ने उसे जान से मरवा देने, शहर छोडऩे तथा उसे झूठे मुकद्दमे में फंसा देने की धमकियां दी है, जिस पर उन्हें और उनके परिवार को कांडा बंधुओं से खतरा है, जो उन्हें किसी भी झूठे मुकद्दमे में फंसा सकते है। गोपाल कांडा हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री है। सुखविंद्र सिंह बिल्डर ने हाईकोर्ट के समक्ष आशंका जाहिर की थी, कि गोपाल कांडा, गोबिंद कांडा, महेंद्र सेठी, पूनम सेठी, रवि सैनी, सुशील शर्मा इत्यादि उन्हें या उनके परिवार को किसी भी प्रकार की क्षति पहुंचा सकते है। पुलिस चौकी सब्जी मंडी सिरसा के प्रभारी देसराज ने इसकी पुष्टि की है कि हाईकोर्ट द्वारा गोपाल कांडा, गोबिंद कांडा, रवि सैनी इत्यादि को 9 दिसंबर को हाजिर होने के लिए समन जारी किया गया है। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes