Headlines

Restaurants

Fashion

जेसीडी विद्यापीठ में आयोजित तीरअंदाजी प्रतियोगिता का विधिवत् समापन

सिरसा(प्रैसवार्ता)। जेसीडी विद्यापीठ में इंटर कॉलेज तीरदांजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जेसीडी शिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश, जेसीडी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास व वरिष्ठ सलाहकार डॉ. एन.एस. भाल द्वारा लक्ष्य पर निशाना साधकर किया गया।  इस बारे विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए विद्यापीठ के स्पोर्ट्स अधिकारी मनीष बैनीवाल तथा फिजिकल एजूकेशन के सहायक प्रोफेसर अमरीक सिंह ने बताया कि जेसीडी विद्यापीठ के सभी कॉलेजों के मध्य इंटर कॉलेज पुरूष एवं महिला वर्ग के मध्य इंटर कॉलेज प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया, जिसमें अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने लक्ष्य को भेदने का काम किया तथा इस प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में जेसीडी इंजीनियरिंग कॉलेज के जितेन्द्र ने 6 राऊण्ड में कुल 151 अंक हासिल करके प्रथम तथा साहिल बागड़ी ने 120 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान हासिल किया, वहीं महिला वर्ग में सभी छात्राओं ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया जिसमें जेसीडी शिक्षण महाविद्यालय की छात्रा मंजोत कौर ने 6 राऊण्ड में 100 अंक हासिल करके प्रथम स्थान प्राप्त किया।  इस अवसर पर विद्यार्थियों को अपने संबोधन में डॉ. जयप्रकाश एवं डॉ. गुरचरण दास ने कहा कि हम सभी विद्यार्थियों को प्रत्येक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कृतसंकल्प हैं तथा हमारा सदैव यही प्रयास रहता है कि इसमें हम खरे उतर सकें। उन्होंने कहा कि जेसीडी विद्यापीठ में प्रत्येक प्रतिभा को निखारकर उसको एक अलग पहचान दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाते हैं। डॉ. जयप्रकाश ने कहा कि खेलों से हमारा मानसिक तथा शारीरिक दोनों प्रकार का विकास होता है, इसलिए हमें इनमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि तीरदांजी एक ऐसा खेल है, जिसमें विद्यार्थी को अपनी कला-कौशल का बेहतर तरीके से प्रयोग करके निशाने को साधना होता है तथा इस खेल से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है।  कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार प्रदान करके अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर जेसीडी विद्यापीठ के अन्य गणमान्य लोगों सहित विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थीगण भी उपस्थित रहे। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes