सिरसा(प्रैसवार्ता)। जिला प्रशासन ने ऐलनाबाद खंड के गांव तलवाडा खुर्द के सरपंच आत्मप्रकाश को गली गबन के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। ऐलनाबाद के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। प्रैसवार्ता को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऐलनाबाद खंड के गांव तलवाड़ा खुर्द में गली निर्माण में धांधली की शिकायत आई थी और इस धांधली को लेकर व्हीसल ब्लोअर राम कुमार कुकरेजा ने आमरण अनशन शुरू कर दिया था। इस मामले में पंचायती राज विभाग और बाद में एडीएम ऐलनाबाद के माध्यम से जांच की गई, तो सरपंच आत्मप्रकाश को दोषी पाया गया। बिना अनुमति और बिना प्रस्ताव पारित किए गली का निर्माण किया जाना पाया गया। जांच टीम द्वारा अपनी जांच में सरपंच को गबन का दोषी करार दिया गया। इस मामले में जिला उपायुक्त निखिल गजराज ने 25 दिसंबर को सरपंच आत्म प्रकाश को निलंबित किए जाने के आदेश जारी किए गए। बीडीपीओ ने बुधवार को इसकी पुष्टि की है।
Home > LatestNews > तलवाड़ा खुर्द का सरपंच आत्मप्रकाश सस्पेंड
तलवाड़ा खुर्द का सरपंच आत्मप्रकाश सस्पेंड
By Pressvarta • 3:56:00 PM • CrimeNews LatestNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment