Headlines

Restaurants

Fashion

मीडिया के सामने मुंह नहीं खोलेंगे पुलिस वाले

सिरसा(प्रैसवार्ता)। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि एसपी मितेश जैन ने आदेश जारी कर कहा हे कि कोई भी एसएचओ व चौकी प्रभारी मीडिया से बात नहीं करेगा। इसके साथ वे थाना के अन्य पुलिस कर्मचारियों को नसीहत भी देंगे कि मीडियया के समक्ष कोई भी जानकारी सांझी ना करें, अगर ऐसा सामने आता है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकेगी। 
प्रैसवार्ता को विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में एसपी ऑफिस से ऐसे आदेश जारी किए गए है कि अगर मीडिया किसी भी मसले पर पुलिस से बात करना चाहती है, तो वह सिस्टम के हिसाब से पुलिस पीआरओ से बात करें। पीआरओ ही मीडिया को जानकारी उपलब्ध करवाएगा। कोई भी एसएचओ या पुलिस कर्मी मीडिया को वर्जन या बाइट नहीं देगा। इस आदेश के बाद पुलिस कर्मचारी भी थोड़ा हैरान है कि इससे पूर्व के सभी एसपी बकायदा मीटिंगों में कहते थे कि वे मीडिया के साथ मधुर संबंध स्थापित करे। पुलिस मीडिया के साथ मिलकर चले। मीडिया को भी किसी तरह की कोई सूचना या फिर कोई वारदात से रिलेटिड जानकारी मिलती है तो पुलिस को तुरंत बताए। लेकिन साहब के इस आदेश के बाद पुलिस कर्मचारी कहने लगे कि भाई आप सीधा पीआरओ से बात करया करो। साहब ने मना कर राख्या है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes