Headlines

Restaurants

Fashion

चौथी बार डेरा सच्चा सौदा पहुंची जांच टीम

सिरसा(प्रैसवार्ता)। बाबा रामपाल मामले के बाद  हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू हुई डेरा सच्चा सौदा की जांच शुक्रवार को चौथी बार हुई। एसडीएम के नेतृत्व में जांच टीम शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा पहुंची और डेरा में संचालित गतिविधियों की जानकारी जुटाई। इस समूची प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। सूत्रों की मानें, तो एसडीएम के साथ साथ टीम में शामिल सिटी मैजिस्ट्रेट पंकज सेतिया व डीएसपी जगदीश काजला ने डेरा मुख्यालय के चप्पे चप्पे की तलाशी लेने के  अलावा पुराना डेरा व डेरे से संबंधित अन्य स्थानों की भी छानबीन की। प्रैसवार्ता को विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार जांच टीम ने डेरा सच्चा सौदा में उपलब्ध हथियारों की जानकारी देने के लिए डेरा सच्चा सौदा के पदाधिकारियों को निर्देश दिए है। तमाम असले की जानकारी दो दिन में डेरा की ओर से लिखित प्रशासन को सौंपी जाएगी। जांच टीम का नेतृत्व कर रहे एसडीएम परमजीत चहल का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार जांच टीम शुक्रवार को चौथी बार डेरा सच्चा सौदा में पहुंची है। इससे पूर्व तीन बार डेरा सच्चा सौदा की जांच की जा चुकी है। बकायदा पूरी जांच प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। एसडीएम ने कहा कि हाईकोर्ट द्वारा प्रथम जांच रिपोर्ट 14 जनवरी को सौंपने के निर्देश दिए गए है और उनकी ओर से सारी जांच पूरी कर ली गई है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes