Headlines

Restaurants

Fashion

धर्मनगरी सिरसा में सबसे पहले खुलते है शराब के ठेके

सिरसा(प्रैसवार्ता)। धर्मनगरी सिरसा में शराब के ठेके और उनके साथ चल रहे परमिट कक्ष(अहाता) न सिर्फ मदिरा प्रेमियों का आर्थिक व स्वास्थय नुकसान कर रहे है, वहीं कानून व नियमों को ठेंगा दिखा रहे है। शहर में ऐसे भी कई शराब के ठेके है, जिन पर 24 घंटे आसानी से शराब मिल जाती है। नियमानुसार शराब की दुकानों के साथ शराब पीने का अहाता होना चाहिए, मगर सिरसा में ऐसा नहीं है। शराब के ठेकेदारों के पूल के चलते, जहां मदिरा प्रेमी महंगी शराब पीने पर विवश है, वहीं अहातों पर भी घटिया सामान तथा निम्नस्तर का सामान परोसा जाता है। शराब की ऐसी दुकानों की सिरसा में कमी नहीं है, जहां बड़े बडे होर्डिंग्स रात भर चमचमाते है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा शराब की दुकान खोलने का समय 9 बजे निर्धारित किया हुआ है, मगर शहर में चार बजे प्रात: ही शराब की दुकानें खुलकर कारोबार शुरू कर देती है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes