Headlines

Restaurants

Fashion

पत्रकारों ने दी पत्रकार धीरज बजाज को श्रद्धांजलि

सिरसा(प्रैसवार्ता)। पत्रकार धीरज बजाज की आत्मिक शांति के लिए जिले के सभी पत्रकारों द्वारा सोमवार सुबह मीडिया सैंटर में एक श्रद्धाजंलि सभा रखी गई, जिसमें सभी पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस श्रद्धांजलि सभा में पत्रकारों ने धीरज बजाज के परिवार के लिए आर्थिक सहायता पर विचार विमर्श किया। पत्रकार संगठनों द्वारा धीरज के परिवार की आर्थिक सहायता के लिए प्रस्ताव पारित किए गए और जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा। इस श्रद्धांजलि सभा में पत्रकार सुरेश गोतम की माता की आत्मिक शांति के लिए भी दो मिनट का मौन रखा गया।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes