Headlines

Restaurants

Fashion

सिरसा के नैशनल कॉलेज में साक्षात्कार में धांधली बरतने का आरोप, कार्रवाई की मांग

सिरसा(प्रैसवार्ता)। राजकीय नेशनल कॉलेज में इंग्लिश लैंग्वेज लैब इंस्ट्रक्टर के साक्षात्कार में भाई-भतीजावाद बरतने का मामला सामने आया है। पीडि़त आवेदक ने उच्च स्तर शिक्षा निदेशालय से पूरे मामले की जांच करने और साक्षात्कार में धांधली बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कृष्णा देवी पत्नी सुरजीत कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय नेशनल कॉलेज में 5 दिसंबर को  इंग्लिश लैंग्वेज लैब इंस्ट्रक्टर के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया अपनाई गई। उन्होंने बताया कि वह दोपहर एक बजे साक्षात्कार देने पहुंची तब इंटरव्यू कमेटी के सदस्य अपने घर जा चुके थे। बाद में वे लोग लौटे मगर प्राचार्य डॉ. सुमन गुलाब नहीं लौटी। इस वजह से उसे छह दिसंबर को सुबह 10 बजे इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। इस दिन इंटरव्यू देने के लिए उसके अलावा कोई?उम्मीदवार नहीं था। 
शिकायतकर्ता?कृष्णा देवी ने बताया कि यहां एक प्रोफेसर व तीन लैक्चरर ने उससे इंटरव्यू लिया। इंटरव्यू के दौरान भी उसे हतोत्साहित किया गया। उसने आरोप लगाया कि इंटरव्यू कमेटी के सदस्यों ने सलेब्स से हटकर न केवल सवाल पूछे बल्कि वर्तमान कार्य को न छोडऩे की सलाह भी दी। कहा गया कि नेशनल कॉलेज काम माहौल ठीक नहीं है। यह भी कहा गया कि कॉलेज के बच्चे उद्दंड हैं और अध्यापकों से बदतमीजी करते हैं। इसके बावजूद उसने इंग्लिेश लैंग्वेज लैब इंस्ट्रक्टर की यह जॉब और चुनौती स्वीकार करने का अपना फैसला बताया। इस पर इंटरव्यू कमेटी ने उसके 15 वर्ष के अनुभव और इंटरव्यू को देखते हुए उच्चतर शिक्षा निदेशालय को उसकी ज्वाइनिंग का पत्र भेजने की बात कही। 
कृष्णा देवी ने बताया कि 5 तारीख को साक्षात्कार की तिथि होने के बावजूद आज 8 दिसंबर को कॉलेज प्राचार्या सुमन गुलाब ने अपने किसी रिश्तेदार को इस पोस्ट पर नियुक्ति प्रदान कर दी है। साक्षात्कार में अनुपस्थित रहने पर भी अन्य प्रतिभागी को चयनित किया गया है। तीन दिन के पश्चात किसी की नियुक्ति किया जाना सरासर गलत है। उसने आरोप लगाया कि उसकी उम्मीदवारी के दौरान उसके बीसी प्रमाण पत्र को भी नजरअंदाज किया गया। पीडि़ता ने उच्चतर शिक्षा निदेशालय से पूरे मामले की जांच करने और साक्षात्कार में धांधली करने वाली प्राचार्या सुमन गुलाब व अन्य के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes