Headlines

Restaurants

Fashion

शहीद उद्यम सिंह जयंती पर किया शहीदों को याद

बड़ागुढ़ा(प्रैसवार्ता)। गांव बड़ागुढ़ा में शहीद उद्यम सिंह जयंती पर संत बाबा छोटा सिंह युवा क्लब द्वारा श्रृद्धांजलि भेंट की। युवा क्लब द्वारा शहीद ऊधम शहीद उद्यम सिंह जयंती पर किया शहीदों को याद
 की शहादत को याद करते हुए कहा कि कौम के ऐसे हीरों की शहादत को कभी नहीं भूलना चाहिए जिन्होंने अपना जीवन देश सेवा में समॢपत कर दिया। क्लब प्रधान जगराज सिंह ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने जलियावाले बाग में अंग्रेजी हकुमत द्वारा किए कत्लेआम को देख जरनल माईकल अडवायर को खत्म करने की कसम खाई और लम्बे इंतजार के बाद लंदन में जाकर माईकल अडवायर को खत्म किया। युवा साथियों ने कहा कि शहीदों की सोच पर चलते हुए युवा पीढी को समाज सेवा के कार्यों में भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर क्लब सदस्य नरेश कुमार छोटू, रेशमपाल ङ्क्षसह, गुरप्रीत सिंह, गुलाब सिंह, मनदीप ङ्क्षसह, बंसी रोपाना, मोहित कुमार, काला सिंह, विक्की सिंह, राजा ङ्क्षसह, बिट्टू सिंह सहित अन्य युवा उपस्थित थे। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes