Headlines

Restaurants

Fashion

सिरसा पुलिस ने जारी किया आरोपी का स्कैच

सिरसा(प्रैसवार्ता)। पुलिस अधीक्षक मितेश जैन ने बुधवार को ऐलनाबाद के नोहर रोड स्थित आरके कॉटजिन मिल में हुई लूटपाट की घटना को शीघ्र सुलझाने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह पर आधारित यह टीम ऐलनाबाद के उप पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह बैनीवाल की देखरेख में जांच करेगी। इस टीम में सीआईए सिरसा, ऐलनाबाद थाना पुलिस व साइबर सैल पुलिस को शामिल किया गया है। पुलिस अधीक्षक मितेश जैन ने टीम को निर्देश दिए है कि घटना के बारे में गहन छानबीन करें और शीघ्र इस गुत्थी को सुलझाए। इस बारे में उन्होंने सूचना देने वाले  का नाम गुप्त रखने और उचित ईनाम देने का भी ऐलान किया। जांच टीम ने कॉटन मिल मालिकों व कर्मचारियों से पूछताछ के बाद एक आरोपी का स्कैच भी जारी किया है। इस संबंध में कोई भी जानकारी डीएसपी ऐलनाबाद के मोबाइल नंबर 88140-11604, सीआईए सिरसा प्रभारी के मोबाइल नंबर 88140-11606 तथा ऐलनाबाद के थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर 88140-11614 पर दी जा सकती है। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes