सिरसा(प्रैसवार्ता)। हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा को शनिवार को रेस्टहाऊस में प्रेस कांफ्रेंस करनी थी, लेकिन लगभग दो घंटे के इंतजार के बाद भी मंत्री जी सिरसा नहीं पहुंचे। जिले के डीपीआरओ कार्यालय की ओर से शुक्रवार गत ईमेल किया गया था, जिसमें कहा गया था कि प्रदेश के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा शनिवार सुबह 11.30 बजे बरनाला रोड़ स्थित रेस्टहाऊस में पत्रकारों से रू-ब-रू होंगे। शनिवार सुबह डीपीआरओ कार्यालय की ओर से पुन: ईमेल किया गया, जिसमें मंत्री जी की प्रेस कांफ्रेंस का समय 12 बजे रखा गया। मीडिया कर्मी तो समय पर पहुंच गए, मगर मंत्री साहब नहीं पहुंचे। जैसे तैसे लंबे इंतजार के बाद मंत्री जी सिरसा पहुंचे और पत्रकारों से रूबरू हुए। पत्रकारों से उन्होंने कहा कि सुबह चंडीगढ़ से निकलते वक्त धुंध होने के कारण वे लेट हो गए। इसके बाद रास्ते में कुछ कार्यक्रम भी थे। इसी के चलते थोड़ा लेट हुए है। इसके बाद वे एक होटल के इनोग्रेशन के लिए चले गए।
Home > PoliticalNews > दो बार बदला प्रेस कांफ्रेंस का समय, समय पर नहीं पहुंचे मंत्री रामबिलास शर्मा
दो बार बदला प्रेस कांफ्रेंस का समय, समय पर नहीं पहुंचे मंत्री रामबिलास शर्मा
By Pressvarta • 3:43:00 PM • LatestNews PoliticalNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment