Headlines

Restaurants

Fashion

जांच के लिए तीसरी बार डेरा सच्चा सौदा में पहुंची टीम

सिरसा(प्रैसवार्ता)। डेरा सच्चा सौदा में सोमवार दोपहर को हाईकोर्ट के आदेशें पर जांच करने के लिए प्रशासन द्वारा नियुक्त टीम तीसरी बार पहुंची। टीम में एसडीएम परमजीत सिंह चहल, सीटीएम पंकज सेतिया व डीएसपी जगदीश काजला थे। प्रैसवार्ता द्वारा एकत्रित की गई जानकारी के अनुसार डेरा सच्चा सौदा में हथियार चलाने की ट्रेनिंग देने को लेकर उठे सवाल पर हाईकोर्ट ने जांच के आदेश दिए थे, जिस पर डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता पवन इंसा ने कहा था कि डेरा में इस तरह की ट्रेनिंग नहीं दी जाती है। प्रशासन की यह टीम दो बार डेरा सच्चा सौदा में जा चुकी है मगर जांच अभी तक पूरी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के आदेशों पर टीम ने डेरा में लाईसेंसशुदा हथियार खगालने है। इनकी संख्या के बारे में एक रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जानी है। इसके साथ डेरा में स्थाई तौर पर रहने वाले लोगों की संख्या व डेरा की पृष्ठभूमि का भी पता लगाना है। सूत्रों से पता चला है कि सोमवार को डेरा में वीडियोग्राफी भी करवाई है। एसडीएम का कहना है कि डेरा में क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण जांच में समय लग रहा है।

सीबीआई दर्ज कर सकती है मामला
सीबीआई सोमवार शाम तक डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम के खिलाफ मामला दर्ज कर सकती है। बता दें कि डेरा प्रमख पर अपने आश्रम में 400 से अधिक भक्तों को जबरन नपुंसक बनाने का आरोप है। इसी केस में कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश देकर कहा था कि इस केस में डेरा प्रमुख पर एफआईआर दर्ज की जाए। सीबीआई द्वारा मामला दर्ज करने के बाद डेरा प्रमुख की मुश्किलें बढ़ सकती है। वहीं डेरा प्रमुख की 16 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड पर भी विवाद चल रहा है। सिख जत्थेबंदियों ने इस मामले में अल्टीमेटम दिया हुआ है। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes