Headlines

Restaurants

Fashion

मुजाहरों के नाम से कर्ज लेने वाले डॉ. केवी सिंह शिकंजे में

डबवाली(प्रैसवार्ता)। हरियाणा राज्य कृषि सहकारी एवं ग्रामीण विकास (लैण्ड मोर्टेज) बैंक के अब भी कई-कई बड़े-बड़े राजसी दिग्गज डिफाल्टर है। इनमें से कुछ राजसी दिग्गजों ने अपने मुजाहरों के नाम से इस बैंक से कर्ज लिया है, जिनमें निपटने के लिए बैंक ने तैयारी शुरू कर दी है, जो मुजाहरों के साथ-साथ उनके गवाहों के रूप में नेतागण शामिल है, के चौराहों पर पोस्टर चस्पाने जा रहा है, ताकि शर्म की वजह से वह कर्ज अदा कर पायें। बैंक के प्रबंध निदेशक सतबीर शर्मा ने ''प्रैसवार्ता" को बताया कि कुछ राजसी दिग्गजों ने तो कर्ज की राशी चुकाई भी है, जबकि कुछ अभी भी डिफाल्टर चल रहे है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के पूर्व ओएसडी डॉ.केवी सिंह ने मुजाहरों के नाम पर इस बैंक की छछरौली शाखा से कर्ज लिया है, जिसकी बकाया कर्ज राशी डेढ़ करोड़ से ज्यादा है। पूर्व सांसद और मौजूदा निर्दलीय विधायक जय प्रकाश भी इस बैंक के 50 लाख रूपये के डिफाल्टर है, जिन्होंने सिरसा व हिसार की बैंक शाखाओं से कर्ज लिया हुआ। पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने 20 लाख रूपये तथा विधायक राधेश्याम शर्मा ने लगभग 30 लाख रूपये का कर्ज चुकाना है। बैंक इन सभी राजसी दिग्गजों से कर्ज वसूली के लिए कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी में जुट गया है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes