सिरसा(प्रैसवार्ता)। मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर के सिरसा आगमन से खट्टर परेशान है, जिन्होंने शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाकर स्वयं को खट्टर का रिश्तेदार बताकर प्रशासन व जन सामान्य पर दवाब बनाने का प्रयास किया था। मुख्यमंत्री खट्टर को इस तरह के होर्डिंंग्स की जानकारी मिलते ही प्रशासन को होर्डिंग्स उतारने के आदेश दे दिए है और प्रशासनिक तंत्र ने खट्टरों के होर्डिंग्स उतरवा दिए, जिससे उनमें बेचैनी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री हरियाणा स्पष्ट संकेत दे चुके है कि सारा हरियाणा उनका अपना है, जहां तक रिश्तेदारों का प्रश्र है वह मुख्यमंत्री की कार्यशैली से परिचित है, मगर कुछ खट्टर जाति के लोग अपनी ''चौधर" चमकाने के लिए मुख्यमंत्री खट्टर का रिश्तेदार व करीबी बताकर होर्डिंग्स व अखबारी बयानबाजी में स्वयं को वरिष्ठ भाजपा नेता बता रहे है, जो खट्टर के मुख्यमंत्री बनने से पहले भाजपा को पानी पी-पी कर कोसते रहते थे और आज स्वयं को वरिष्ठ भाजपा नेता बता रहे है, जबकि वह भाजपा के प्राथमिक सदस्य भी नहीं रहे है।
Home > PoliticalNews > मुख्यमंत्री खट्टर के सिरसा आगमन को लेकर खट्टर परेशान
मुख्यमंत्री खट्टर के सिरसा आगमन को लेकर खट्टर परेशान
By Pressvarta • 3:23:00 PM • LatestNews PoliticalNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment