Headlines

Restaurants

Fashion

री ओपन हो सकता है एसबीएस कॉलेज में स्कॉलरशिप का केस

सिरसा(प्रैसवार्ता)। कालांवाली में स्थित शहीद भगत सिंह कॉलेज में ढाई साल पूर्व मृतक छात्रा की स्कॉलरशिप मामला अब री ओपन हो सकता है।  बता दें कि इस केस में पहले कालांवाली थाना में कॉलेज प्रबंधन व ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी, मगर बाद में इसे डीएसपी की सिफारिश पर कैंसिल किया जा चुका है। अब इस मामले में एसपी मितेश जैन ने लीगल एडवाइज के लिए कालांवाली  थाना प्रभारी को निर्देश दिए है। एसएचओ कालांवाली अनिल कुंडू का कहना है कि ये हमारा रूटिन प्रोसेस है। मामला कैंसिल किया जा चुका है। अब इसमें लीगल एडवाइज ली जाएगी।
ये था मामला
सूत्रों के मुताबिक कॉलेज की एक अनुसूचित जाति की छात्रा की मौत के बाद कॉलेज प्रबंधन पर बैंक कर्मचारियों से मिलीभगत कर उसकी स्कॉलरशिप को डकारने का आरोप लगा था। छात्रा गांव ओढ़ा की रहने वाली थी और वह इसी संस्था द्वारा संचालित पॉलीटेक्रिक कॉलेज में पढ़ती थी। छात्रा की मौत बीमारी के चलतेे 7 फरवरी 2011 को हो गई थी। यह मामला एक साल के बाद मीडिया के सामने आया, तो इसमें एफआईआर दर्ज की गई। बाद में इस केस को फिर पुलिस द्वारा कैंसिल कर दिया था।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes