Headlines

Restaurants

Fashion

लायन्स क्लब सिरसा आस्था द्वारा लगाया गया नि:शुल्क जांच शिविर

सिरसा(प्रैसवार्ता)। लॉयन्स क्लब सिरसा आस्था द्वारा संजीवनी हस्पताल व श्री राम हड्डियों व जोड़ों का हस्पताल सिरसा के सहयोग से जे.जे. कालोनी में एक नि:शुल्क मधुमेह, रक्तचाप एवं फिजियोथैरेपी जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसका क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। यह जानकारी देते हुए क्लब के प्रधान एवं प्रोजैक्ट चेयरमैन लॉयन नरेन्द्र कटारिया ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रीजन चेयरमैन लॉयन इन्द्र कुमार गोयल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही मानवता है। उन्होंने क्लब के सदस्यों को इस शिविर के आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और समय-समय पर जरूरतमंदों की सेवा करने से बड़ा पुण्य का और कोई नहीं है। शिविर में संजीवनी हस्पताल की टीम ने मधुमेह व रक्तचाप रोगियों की जांच की तथा फिजियोथैरेपिस्ट डॉ० विनोद जांगड़ा ने मरीजों की जांच की व परामर्श दिया। उन्होंने उपस्थितजनों को दैनिक जीवन में खान-पान से सम्बन्धित जानकारी दी। शिविर के सफल आयोजन में क्लब के सचिव लॉयन राजेश नरूला, लॉयन सुभाष कास्वां, समाजसेवी नसीब पूनियां, लॉयन रणजीत सिंह टक्कर, लॉयन प्रदीप बजाज, लॉयन प्रदीप रहेजा का विशेष सहयोग रहा। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes