Headlines

Restaurants

Fashion

जेसीडी में हुई कहानी लेखन प्रतियोगिता, 40 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

सिरसा(प्रैसवार्ता)। जेसीडी विद्यापीठ में स्थापित बहुतकनीकी संस्थान में इंटर कॉलेज कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जेसीडी विद्यापीठ के प्रबन्ध निदेशक रियर एडरिमल राव सुरेन्द्र सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास द्वारा की गई। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।  प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने सर्वप्रथम मुख्यातिथि महोदय एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा आभार प्रकट किया। उन्होंने विभिन्न कॉलेजों से आए प्रतिभागियों का इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उत्साहवद्र्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से हमारी लिखने की क्षमता में सुधार होता है, जो कि परीक्षाओं एवं अन्य कार्यों में भी काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि विद्यार्थी को अपने विषय का तो बहुत अच्छा ज्ञान होता है तथा उसे परीक्षा में वह प्रश्र आता भी है परंतु लेखन कला में कमजोर होने के कारण वह विद्यार्थी पिछड़ जाता है। मुख्यातिथि अपने संबोधन में राव सुरेन्द्र सिंह ने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि लेखन प्रतिभा व्यक्ति के विकास में अपनी अह्म भूमिका निभाती है, क्योंकि लिखना एक महान कला है। आज के युग में प्रत्येक व्यकित इस गुण को पीछे छोड़ते जा रहे हैं, इसलिए छात्रों में व्याकरण, स्पेलिंग की गलतियां आम बात हो गई है। लेखन कला से हमारे भीतर चीजों को समझने व उनके बारे में अपने मन के भावों को व्यक्त करने के गुणों का विकास होता है। श्री राव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों में विद्यार्थियों को जोश सहित हिस्सा लेना चाहिए ताकि उनकी लिखने की क्षमता और भी अधिक निखर सके। वहीं ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने विचार, रचनात्मकता का बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करते हैं। शिक्षण महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. रमेश शर्मा, मैमोरियल कॉलेज की प्रवीण व जसलीन कौर तथा इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रोफेसर शिखा गोयल द्वारा निर्णायक मण्डल की भूमिका बखूबी निभाते हुए अंग्रेजी में कहानी लेखन प्रतियोगिता में जेसीडी बहुतकनीकी की गार्गी को प्रथम, जेसीडी डेन्टल कॉलेज की सोनाली को द्वितीय तथा जेसीडी इंजी. कॉलेज की सोनिया नागपाल को तृतीय चुना गया, वहीं हिन्दी कहानी लेखन प्रतियोगिता में जेसीडी शिक्षण महाविद्यालय की छात्र प्रीति रानी को प्रथम, जेसीडी मैमोरियल कॉलेज की अमनदीप को द्वितीय तथा जेसीडी बहुतकनीकी की मंजू व अजय को तृतीय चुना गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों के 40 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।  कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को मुख्यातिथि एवं अन्य द्वारा पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन बहुतकनीकी संस्थान के विभागाध्यक्ष इंजी. रिंकल गर्ग, इंजी. सोनिया सेठी, नीतू जिंदल व चमनप्रीत कौर की देखरेख में किया गया था। वहीं इस अवसर पर जेसीडी इंजी. कॉलेज के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. एन.एस. भाल, फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनय लाठर व अन्य अतिथिगण भी विशेष रूप से उपस्थित हुए। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes