Headlines

Restaurants

Fashion

डॉ. एम.एम तलवाड़ बने खत्री सभा के प्रधान

सिरसा(प्रैसवार्ता)। खत्री सभा की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. एम.एम तलवाड़ को खत्री सभा का प्रधान नियुक्त किया गया है, जबकि हरविंद्र सिंह सोढ़ी को सचिव बनाया गया है। डॉ. तलवाड़ ने अपनी नियुक्ति पर सभा के तमाम पदाधिकारियों व सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि खत्री समाज को एकजुट करना और समाज की सेवा करना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उस पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। यहां उल्लेखनीय है कि डॉ. तलवाड़ को कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए है और कई उन्हें सम्मानित भी कर चुकी है। इस अवसर पर खत्री सभा के कई सदस्य मौजूद थे।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes