Headlines

Restaurants

Fashion

एमएसजी फिल्म ने बढ़ाई पुलिस की मुश्किलें

सिरसा(प्रैसवार्ता)। 16 जनवरी को रिलीज होने जा रही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की बहुचर्चित फिल्म एमएसजी(मैसेंजर ऑफ गॉड) ने हरियाणा पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी है, क्योंकि राज्य के कई सिख संगठन और प्रमुख विपक्षी दल इनैलो का छात्र संगठन इस फिल्म का विरोध कर रहे है, जबकि भाजपा चुप्पी साधे हुए है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर फिल्म के विरोध के पक्ष में दिखाई नहीं देते हुए विरोध करने वालों का विरोध कर रहे है। इस फिल्म को चलाने के लिए डेरा समर्थकों ने मोर्चा संभाल लिया है। ऐसी स्थिति में कानून व्यवस्था बिगडऩे के आसार ज्यादा नजर आ रहे है, जिसे देखते हुए पुलिसिया तंत्र अपनी रणनीति बनाने में जुट गया है। हरियाणा का इतिहास इस बात का साक्षी है कि जब भी इनैलो ने किसी मुद्दे को लेकर बंद को ऐलान किया है, तो पूरे प्रदेश से भरपूर समर्थन मिला है, क्योंकि प्रदेशवासी इनैलो के बंद की भनक मिलते ही बंद को समर्पित हो जाते है। सिख संगठन व इनैलो के विरोध में डेरा समर्थक उतरेंगे और हिसंक घटनाएं भी घट सकती है, ऐसी संभावना है, क्योंकि इनैलो के वर्करों की तरह डेरा समर्थक भी एक दूसरे को समर्पित है। देश और प्रदेश की खुफिया एजेंसीज संभावित परिस्थिति की तस्वीर को देखने के लिए सक्रिय होकर जानकारी जुटाने में जुटी हुई है, कि कौन से क्षेत्र अति संवेदनशील या संवेदनशील है, ताकि वहां सुरक्षा बंदोबस्त कड़े किए जाए, ताकि कोई अप्रिय हादसा जन्म न ले पाए। सूत्रों के मुताबिक इनैलो के छात्र संगठन से टकराने के लिए डेरा की यूथ वीरांगनाओं को तैयार किया जा रहा है, जबकि  सिख संगठनों का सामना करने के लिए शाह सतनाम जी ग्रीन फोर्स को जिम्मेवारी सौंपी जा रही है। राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार का गृह विभाग इस संभावित घटना को लेकर पूर्णयता नजर रखे हुए है और पल पल की जानकारी जुटा रहा है। केवल इतना ही नहीं, किसी भी प्रकार की हिसंक घटना या अप्रिय हादसे को रोकने के लिए पुलिसिया तंत्र पूर्ण सतर्क रहेगा, ऐसी व्यवस्था की जा रही है।

Share this:

2 comments :

  1. विवाद होगा तभी तो फिल्म हिट होगी
    ये तो प्रचार का फंडा है जी
    www.indianewstv.in

    ReplyDelete

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes