Headlines

Restaurants

Fashion

जनता परिवार में नहीं होगा इनैलो का विलय

नई दिल्ली(प्रैसवार्ता)। जनता दल के बिखरे कुनबे को फिर से एक करने की कवायद सिरे चढ़ती नजर नहीं आती, क्योंकि इनैलो का एकीकृत जनता दल में विलय होना नजर नहीं आ रहा। समाजवादी पार्टी सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव के निवास पर हुई बैठक में इनैलो शामिल नहीं हुई थी। इनैलो के सूत्रों के अनुसार इससे पूर्व तीसरे मोर्चे की रूपरेखा में यादव को संयोजक बनाया गया था, मगर वह अपनी बात पर खरा नहीं उतर रहे थे, इसलिए इनैलो यादव एंड कंपनी पर विश्वास नहीं कर पा रही। जदयू के नेता नीतिश कुमार का इस संदर्भ में कहना है कि प्रयास जारी है। माना जा रहा है कि हरियाणा में अपना स्वतंत्र वजूद समाप्त करने के प्रश्र पर इनैलो का एक बड़ा वर्ग सहमत नहीं है। इनैलो की सोच है कि बिहार में भाजपा को रोकने के लिए लालू यादव और नीतिश कुमार को एकजुट होने की जरूरत नहीं, जबकि हरियाणा में अभी चुनाव हुए है और इनैलो को अगले पांच वर्ष तक चुनाव का सामना नहीं करना है। हरियाणा में इनैलो एक मजबूत नेटवर्क है, जबकि अन्य किसी पार्टी का कोई प्रभाव नहीं है, जो एकीकृत जनता दल का राग अलाप रही हो। ऐसी स्थिति में इनैलो जनता दल परिवार का साथ तो दे सकती है, मगर विलय को तैयार नहीं। हरियाणा के विधानसभा चुनाव उपरांत इनैलो विधायक की संख्या कम हुई है, मगर भाजपा के बाद दूसरे स्थान पर रही है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes