सिरसा(प्रैसवार्ता)। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है, अब एक नई मुसीबत पैदा हो गई है। ये मुसीबत है बाबा की फिल्म एमएसजी। शुरू से ही यह फिल्म विवाद में रही है और इस फिल्म को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी लोगों को सुनने को मिलती है। अब नई मुसीबत यह है कि ये फिल्म 16 जनवरी को रिलीज नहीं होगी। यानि अब 16 जनवरी को डेरा प्रेमियों को उनके पिता जी बडे पर्दे पर नजर नहीं आएंगे। प्र्रैसवार्ता के विश्सनीय सूत्रों की मानें, तो 16 जनवरी को फिल्म के रिलीज न होने का मुख्य कारण सैंसर बोर्ड से मंजूरी न मिलना है। लिहाजा फिल्म की रिलीज तारीख टल गई है। अब देखना यह होगा कि ये फिल्म रिलीज होती भी है या नहीं।
Home > NationalNews > शुक्रवार को रिलीज नहीं होगी फिल्म एमएसजी
शुक्रवार को रिलीज नहीं होगी फिल्म एमएसजी
By Pressvarta • 10:03:00 PM • LatestNews NationalNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment