Headlines

Restaurants

Fashion

‘एमएसजी’ की रिलीज का रास्‍ता साफ, सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी

सिरसा(प्रैसवार्ता)। मैसेंजर ऑफ गॉड (एमएसजी) फिल्म से अपना फिल्मी करियर शुरू करने जा रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के लिए एक अच्छी खबर है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार सेंसर बोर्ड ने गुरुवार को बाबा की फिल्म पर लगी रोक को हटा दिया। अब शुक्रवार को यह फिल्म रिलीज होने जा रही है। गौरतलब है कि सेंसर बोर्ड ने एमएसजी की रिलीज पर यह कहते हुए रोक लगा दी है कि इसमें राम रहीम ने खुद को भगवान के रूप में पेश किया है। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को समीक्षा समिति के पास भेजा गया था। जिसके बाद गुरुवार को सेंसर बोर्ड ने फिल्म एमएसजी को प्रमाण पत्र दिया।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes