Headlines

Restaurants

Fashion

सामान्य अस्पताल में प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों का दबदबा

सिरसा(प्रैसवार्ता)। सामान्य अस्पताल, सिरसा में इन दिनों प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों का बोलबाला है। अस्पताल प्रशासन के निकम्मेपन की वजह से ये प्राईवेट संचालक अपनी मनमर्जी कर रहे है और मरीजों से सीधे संपर्क कर मोलभाव कर रहे है। अस्पताल प्रशासन द्वारा इन पर कोई रोक न होने के चलते इन प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों के हौंसले बुलंद बने हुए है। प्रैसवार्ता को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल परिसर में इन दिनों प्राइवेट एंबुलेंस संचालक दनदनाते रहते है और विभिन्न विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों से सीधे संपर्क साध कर मोल भाव कर रहे है। इस प्राईवेट एंबुलेंस संचालकों की मनमानी को लेकर मरीजों का यह कहना है कि अस्पताल के कुछ चिकित्सकों ने अपनी ही एंबुलेंस इस कार्य में लगाई हुई है और कमाई में जुटे हुए है। बता दें कि एंबुलेंस का परमिट लिए बिना ौर नीली बत्ती की स्वीकृति लिए बिना शहर में सैंकड़ों एंबुलेंस हूटर बजाती इधर से उधर दौड़ती हुई देखी जा रही है, जिनके खिलाफ प्रशासन द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes