Headlines

Restaurants

Fashion

राम रहीम की फिल्म एमएसजी का प्रीमियर देखने के लिए रवाना हुए, रास्ते में मिली मौत

सिरसा(प्रैसवार्ता)। गांव भावदीन के पास शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए है। घायलों को सिरसा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त लोग पंजाब के लंबी से गुडग़ांव में बाबा की फिल्म का प्रीमियर देखने के लिए गुडग़ांव जा रहे थे। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार राम रहीम की फिल्म का प्रीमियर शुक्रवार दोपहर को गुडग़ांव में रखा गया था, जिसे देखने के लिए बादल निवासी रेशम, योवाली निवासी प्रदीप, बठिण्डा निवासी गुरप्रीत, माहूआना निवासी मनप्रीत व तीन अन्य डेरा प्रमी टवेरा गाड़ी में सवार होकर शुक्रवार सुबह गुडग़ांव के लिए रवाना हुए। सुबह करीब 8 बजे भावदीन के पास धुंध के कारण गाड़ी की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गए। ट्र्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि टवेरा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए कि उसमें सवार प्रदीप, रेशम, मनप्रीत व गुरप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर डिंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की सहायता से घायलोंको अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक चालक घटना के बाद मौके पर फरार हो गया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोपहर बाद शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिए गए।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes