Headlines

Restaurants

Fashion

डेरा सच्चा सौदा में साधुओं को नपुंसक बनाने का मामला, जनवरी के आखिर तक दर्ज होंगे कई एफ.आई.आर!

सिरसा(प्रैसवार्ता)। डेरा सच्चा सौदा में साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट के आदेश पर जनवरी के आखिर तक एफआईआर दर्ज करेगी। दरअसल सीबीआई को 2 मार्च को हाईकोर्ट में मामले पर स्टेटस रिपोर्ट सौंपना है। एजेंसी के पास अभी दो महीने का समय है। सीबीआई के सूत्रों के अनुसार कोर्ट के आदेश के बाद शिकायतों की जांच की जा रही है, मामले में पहली एफआईआर जनवरी के अंत तक दर्ज हो सकती है। हालांकि डेरा सच्चा सौदा ने इस तरह की किसी भी कारगुजारी से साफ इनकार किया है। प्रैसवार्ता के विश्वसीय सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने जांचकर्ताओं की दो टीमें बनाई है, जो मिली शिकायतों की जांच कर रही है। फिलहाल नपुंसक बनाने की शिकायतों से जुड़े सबूतों और गवाहों की जांच की जा रही है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक डेरा के साथ साथ आपरेशन करने वाले डॉक्टरों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

साधू हंसराज चौहान ने लगाया था आरोप
एक साधु हंसराज चौहान ने कोर्ट में अर्जी देकर आरोप लगाया था कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने उन्हें ईश्वर के दर्शन कराने का झांसा देते हुए नपुंसक बनने को कहा था। ऐसा करने वाला वह अकेला नहीं था,बल्कि 400 अन्य साधु भी नंपुसक बनाए गए है। हंसराज की अपील पर डेरा के वकीलों ने दलील दी थी कि वह लोग अपनी मर्जी से नंपुसक बने है।  उन्हें किसी ने ऐसा करने पर मजबूर नहीं किया।  इस पर कोर्ट ने कहा कि यदि कोई डेरा में आकर कहें कि उसकी गर्दन काट दों, तो क्या आप काट देंगे। नपुंसक बनाना भी अवमानीय है। इसलिए इस मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes