सिरसा(प्रैसवार्ता)। लॉयन्स क्लब सिरसा आस्था की ओर से जाट धर्मशाला के नजदीक ठंड से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया गया तथा क्लब की ओर से 50 जरूरतमंदों में कंबल भी वितरित किए गए। मार्किट कमेटी के सचिव मनोज दहिया ने इस सादे कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कंबल वितरण उपरांत अपने संबोधन में मनोज दहिया ने कहा कि ठंड से बचने के लिए कंबल उन गरीबों के लिए एक सहारा है, जिनके पास ठंड से बचाव के कोई उपाय नहीं है। ऐसे पुनीत कार्य करने के लिए समाज के सभी वर्गो को आगे आना चाहिए, ताकि समाज के जरूरतमंद लोग लाभान्वित हो सके। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करने से सदैव खुशियों की प्राप्ति होती है, इसलिए समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद करते रहना चाहिए। इस अवसर पर चार्टर प्रधान लॉयन सुभाष कास्वां, प्रधान लॉयन नरेंद्र कटारिया, लॉयन राजेश नरूला, लॉयन पवन शर्मा, लॉयन साहिल गोयल, लॉयन प्रदीप बजाज, लॉयन राजेंद्र झोरड़, लॉयन प्रदीप रहेजा, लॉयन सुभाष बिश्रोई, लॉयन गुरविंद्र सिंह ओलख, लॉयन नरेंद्र सिंह औलख, डॉ.सुनील फूलियां सहित क्लब के तमाम सदस्यगण मौजूद थे।
Home > NorthIndiaNews > लॉयन्स क्लब सिरसा आस्था ने 50 जरूरतमंदों को दिए कंबल
लॉयन्स क्लब सिरसा आस्था ने 50 जरूरतमंदों को दिए कंबल
By Pressvarta • 1:55:00 PM • NorthIndiaNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
Post a Comment