सिरसा(प्रैसवार्ता)। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। "प्रैसवार्ता" को मिली जानकारी के अनुसार डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम शनिवार सुबह करीब सवा 9 बजे कोर्ट में पहुंचे और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड, रणजीत सिंह हत्याकांड व साध्वी यौन शोषण मामले में कोर्ट में पेश हुए। करीब 6 घंटे तक कोर्ट की कार्रवाई चलती रही। बता दें, कि डेरा प्रमुख की पेश को लेकर कोर्ट परिसर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, डेरा सच्चा सौदा के प्रेमी भी हाथों में लाठियां लेकर देखे गए। तीनों मामलों में सुनवाई के बाद अदालत ने आगामी कार्रवाई हेतु 17 जनवरी की तारीख मुकर्रर की है।
Home > LatestNews > कोर्ट में पेश हुए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम
कोर्ट में पेश हुए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम
By Pressvarta • 4:58:00 PM • CrimeNews LatestNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment