Headlines

Restaurants

Fashion

एक जिला, एक ही सीट पर बैठे सरकारी तंत्र में हडकंप

सिरसा(प्रैसवार्ता)। हरियाणा की खट्टर सरकार द्वारा एक ही जिले में तथा एक ही सीट पर जमे सरकारी तंत्र की कुंडली तैयार करने से सरकारी तंत्र में हडकंप मच गया है और वह मनपसंद ठिकानों के लिए गोटियां फिट करने में जुट गए है। ''प्रैसवार्ता" को मिली जानकारी के अनुसार खट्टर सरकार ने हरियाणा को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का अभियान छेडा हुआ है, जिसकी पुष्टि विजीलैंस हरियाणा द्वारा सरकारी तंत्र  को रंगे हाथों पकडऩे का बढ़ता आंकड़ा करता है। खट्टर सरकार के लंबे समय से एक ही जिले तथा एक ही सीट पर जमे सरकारी तंत्र का तबादला करने की तैयारी में है, जिसके लिए बकायदा मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने सभी विभागों के मुखिया को पत्र  लिखकर अपने-अपने विभागों के भ्रष्ट अधिकारियों की सूची भेजने के निर्देश दिए है। सरकारी तंत्र में मचे इस हडकंप से भाजपाई की पौ-बारह है, क्योंकि तबादला रूकवाने, पसंदीदा स्टेशन हासिल करने वालों की भीड़ उनके इर्द-गिर्द बढ़ रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा अपने मंत्रियों को तबादलों की छूट सात जनवरी को समाप्त हो रही है। पूरे प्रदेश में सूचियां तैयार हो रही है, जो सरकारी तंत्र में बेचैनी बढ़ाए हुए है, क्योंकि जनवरी मास में तबादला उनकी गृहस्थी, बच्चों की पढ़ाई इत्यादि को प्रभावित कर सकता है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes