अमृतसर(प्रैसवार्ता)। अमृतसर के साथ लगते कस्बा अल्गों कोठी में उस समय सनसनी फैल गई, जब मंदिर से माथा टेक एक घर वापस जाती नाबालिगा को इलाके के लड़के ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिस्तौल दिखाकर अगवा कर लिया जिसकी जानकारी लड़की के भाई अजय कुमार गोरा ने दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की भाल शुरू कर दी है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार अजय कुमार अपनी पत्नी पूजा व बहन ट्विंकल(17) के साथ स्थानक शिव मंदिर में माथा टेकने गया था। माथा टेकने के बाद जब तीनों मंदिर से बाहर निकले, तो इलाके के रहने वाले मुहबत नामक शख्स ने ट्विंकल को अगवा कर लिया। अजय का कहना हे कि आरोपियों ने उसके कनपटी पर पिस्तौल रखी और जान से मारने की धमकी देते हुए जबरदस्ती उसकी बहन ट्विंकल को पास खड़ी इंडिका कार नंबर पीबी.38 बी 6800 में डालकर फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की भाल शुरू कर दी है। वहीं आक्रोश में आए लोगों ने बाजार बंद कर रोष प्रदर्शन कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
Home > LatestNews > पिस्तौल की नोक पर नाबालिग लड़की अगवा, मामला दर्ज
पिस्तौल की नोक पर नाबालिग लड़की अगवा, मामला दर्ज
By Pressvarta • 11:25:00 AM • CrimeNews LatestNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment