सिरसा(प्रैसवार्ता)। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम द्वारा बनाई गई फिल्म एमएसजी द मैसेंजर रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है, हालांकि यह फिल्म उत्तराखंड व पंजाब में रिलीज नहीं हुई है। इसके बावजूद यह फिल्म 6 दिनों में 89.29 करोड कमा चुकी है। देशभर के 4000 सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म सभी जगह हाऊसफूल चल रही है। हकीकत एंटरटेंमेंट कंपनी के मीडिया एडवाईजर डा. आदित्य ने बताया कि संत गुरमीत राम रहीम द्वारा अभिनित व निदेर्शित फिल्म 'एमएसजी द मैसेंजर' दर्शकों द्वारा खूब पसंद की जा रही है। फिल्म को हर उम्र के लोग बच्चे, बुढ़े, युवा सभी पसंद कर रहे हैं। फिल्म के माध्यम से नशों, वेश्यावृत्ति जैसी बुराइयों को त्यागने तथा रक्तदान, पौधारोपण, जरूरतमंदों की मदद करने इत्यादि 20 संदेश दिए गए है। डा. आदित्य ने बताया कि संत गुरमीत राम रहीम की पहली फिल्म है तथा बाक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म हिंदी के अलावा इंग्लिश, तमिल, तेलगू व मलयालम भाषा में रिलीज हुई है। उन्होंनें बताया कि बुधवार तक फिल्म ने 89.29 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
Home > NorthIndiaNews > छह दिन में एमएसजी द मैसेंजर ने कमाए 89.29 करोड़
छह दिन में एमएसजी द मैसेंजर ने कमाए 89.29 करोड़
By Pressvarta • 4:05:00 PM • LatestNews NorthIndiaNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment