Headlines

Restaurants

Fashion

डेरा सच्चा सौदा में नहीं मिला कोई अवैध हथियार

चंडीगढ़(प्रैसवार्ता)। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि हरियाणा के मुख्य सचिव ने मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दायर हलफनामे में बताया है कि  डेरा सच्चा सौदा में जांच के दौरान कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। हाई कोर्ट के आदेश पर डेरे की जांच के लिए हरियाणा सरकार ने सिरसा के प्रशासनिक अधिकारियों की एक कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने डेरे में जाकर जांच की। वहां कोई भी अवैध हथियार नहीं मिला, जो हथियार मिले वे लाइसेंसी हैं। हाई कोर्ट ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ऐसे अन्य डेरों और आश्रमों में जहां कहीं भी अनुयायियों को सैन्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है उसे लेकर रिपोर्ट मांगी थी। इस मामले में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ ने अपना जवाब दायर करने के लिए हाई कोर्ट से कुछ और समय मांगा। हाई कोर्ट ने समय देते हुए सुनवाई स्थगित कर दी।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes