Headlines

Restaurants

Fashion

लोगों ने दैनिक समाचार पत्र की जलाई प्रतियां

कालांवाली(प्रैसवार्ता)। एक दैनिक समाचार पत्र व उसके पत्रकार के खिलाफ शहर के कुछ लोगों ने नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया व अखबार की प्रतियां जला दी। प्रदर्शनकारी लोगों की अगुवाई पीडित सुनील कुमार व नगरपालिका के अध्यक्ष जगसीर सिंह व नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष मंगत नागर कर रहे थे। लोगों ने सुबह नई अनाज मंडी में इक्ट्ठ किया और उसके बाद शहर में रोष स्वरूप नारेवाजी करते हुए प्रदर्शन कर पत्रकार को अखबार से पत्रकार हटाने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं प्रदर्शन कारी लोगों ने अखबार के खिलाफ छप रही झूठी खबरों को लेकर प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया।  प्रदर्शनकारी लोगों की अगवुाई कर रहे पीडित सुनील ने बताया कि उसकी पत्नी ने कालांवाली के ओरयिटल बैंक से 20 लाख रूपए का हॉऊस लोन किया और अपना मकान बनाया जिसपर करीब 40 लाख रूपए खर्च किए है। एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार ने पता नहीं क्यों जानबुझ मेरा नाम लिख कर लोन को फरोड बताया है बल्कि मेंने मकान  बनाया हुआ है। इतना ही नहीं खबर में 50 लाख रूपए का लोन अंकित किया है गया जो सरासर खबर गल्त है। मजेद्वार बात है कि उक्त बैंक की खबरे उक्त समाचार पत्र में पिछले कई दिनों से छप रही है। सुनील ने आरोप लगाते हुए उक्त पत्रकार पर पैसे मांगने के आरोप भी लगाए है। प्रदर्शन लोगों में पूरा गुस्सा था। प्रदशर््ान कारी लोगों ने आरोपी पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई करने व अखबार के मालिक से पत्रकार खत्म करने की मांग की है। वहीं नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष मंगत नागर ने कहा कि सुनील कुमार अनुसूचित जाति से सबंध रखता है और अगर कोई कार्रवाई नहीं होती ता वह उक्त मामले में अनुसूचित जाति आयोग की शरण लेगें और एक और बडा जोरदार प्रर्दशन जल्द करेगे। वहीं अध्यक्ष जगसीर सिंह ने भी कारर्वाइ की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस को भी उक्त कार्रवाई करनी चाहिए। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes