सिरसा(प्रैसवार्ता)। हरियाणा में भाजपाई शासन होते हुए भी भाजपाई दिग्गजों के मुरझाए चेहरों पर भाजपा के प्रांतीय प्रधान सुभाष बराला तथा हरियाणा मामलों में भाजपा के प्रभारी अनिल जैन के संकेतों ने लाली ला दी है और उनकी बांछे खिल उठी है, क्योंकि सरकार जल्द ही खाली पड़े तीन दर्जन से ज्यादा बोर्ड निगमों के पद भरेंगी। भाजपाई दिग्गजों के इस संकेत से भाजपाईयों में हलचल मच गई है और वह बोर्ड निगम के चेयरमैन की जुगाड़ में जुट गए है। भाजपाईयों की दिल्ली दरबार, खट्टर सरकार तथा प्रभावी संघ नेताओं से संपर्क योजना में तेजी आ गई है। ''प्रैसवार्ता" को मिली जानकारी के अनुसार सरकार राज्य सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन व सदस्यों की तलाश के साथ साथ पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए गौ सेवा आयोग, बाल विकास आयोग, राज्य खाद्य सुरक्षा आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग, अुनसूचित जाति कल्याण आयोग के अतिरिक्त खाली पडे बोर्ड निगमों के चेयरमैन पद भरने की सूची बनानी शुरू कर दी है। प्रदेश में मार्केट कमेटी के चेयरमैन व वाईस चेयरमैन की नियुक्ति करनी है। हुड्डा सरकार में अपने कार्यकाल के अंतिम वर्ष में बोर्ड निगमों के चेयरमैन नियुक्त किए थे, जबकि ज्यादा पर अफसरशाही ही प्र्रभावी थी। भाजपाई सरकार इस संदर्भ में हुड्डा सरकार से अलग सोच रखते हुए ज्यादा से ज्यादा अपने कार्यकर्ताआं को एडजस्ट करके अपना वोट बैंक बढ़ाने के पक्ष में है। राज्य में प्रमुख रूप से हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, कमांड एरिया डिवलैपमैंट एजेंसी, हरियाणा डेयरी विकास कारपोरेशन लिमिटेड, अपेक्स बैंक लिमिटेड, फैडरेशन ऑफ शूगर मिल, हैफेड, कन्फैड तथा हारट्रोन इत्यादि शामिल है, जिन पर भाजपाई विधायकों को ही प्राथमिकता दी जा सकती है।
Home > PoliticalNews > हरियाणा में लालबत्ती वाली गाड़ी को लेकर भाजपाईयों की बांछे खिली
हरियाणा में लालबत्ती वाली गाड़ी को लेकर भाजपाईयों की बांछे खिली
By Pressvarta • 12:44:00 PM • LatestNews PoliticalNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment