Headlines

Restaurants

Fashion

एसडीएम चहल ने नौंवी बार किया रक्तदान

सिरसा(प्रैसवार्ता)। सिरसा के उपमंडलाधीश परमजीत सिंह चहल ने गुरूवार को सामान्य अस्पताल में नौंवी बार रक्तदान करने उपरांत कहा कि रक्तदान करना महादान है, रक्तदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति की कीमती जान भी बचाई जा सकती है। मेरा रक्तदान करने का उद्देश्य आमजन में रक्तदान करने बारे जागृति लाना है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम चहल ने रक्तदान करने के साथ साथ लोगों से यह आह्वान किया है कि जहां पर भी रक्तदान शिविर लगाए जाते हैं वहां अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें। आमजन में एक भ्रम बना हुआ है कि रक्तदान करने से शारीरिक रूप से कमजोरी आती है जबकि ऐसा नहीं होता। रक्तदान करने से शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता।  इस अवसर पर सिविल सर्जन डा सुरेन्द्र नैन, उप सिविल सर्जन एनएचएम डा वीरेश भूषण, उप सिविल सर्जन एस एच डा राहुल गर्ग, ब्लड बैंक के इंचार्ज डा समता उपस्थित थी। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes