Headlines

Restaurants

Fashion

पूर्व मुख्यमंत्री मास्टर हुकम सिंह का निधन, तंवर ने जताया शोक

सिरसा(प्रैसवार्ता)। पूर्व मुख्यमंत्री मास्टर हुकम सिंह का बीमारी के चलते गुडग़ांव में निधन हो गया है और उनके निधन पर हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने शोक व्यक्त किया है। डॉ. अशोक तंवर की ओर से प्र्रैसवार्ता को जारी एक संदेश में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री मास्टर हुकम सिंह एक प्रबुद्ध राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने सदैव कमजोर और गरीब लोगों के उत्थान के लिए कार्य किया। वे वर्ष 1990-91 के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वर्ष 1990 से पहले वे चरखी दादरी से तीन बार विधायक चुने गये। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना भी व्यक्त की और प्रार्थना की कि भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes