Headlines

Restaurants

Fashion

लापता बच्चा मिलने पर डीडीआर कटवा कर मेडिकल करवाए पुलिस

सिरसा(प्रैसवार्ता)। बाल कल्याण समिति कार्यालय में रविवार को एक अहम बैठक समिति के अध्यक्ष रेणू मुखी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बाल संरक्षण कार्यालय की लीगल प्रोबेशन ऑफिसर डा. मोनिका चौधरी, सीडब्ल्यूसी मेंबर विजय मलिक, सुदेश रानी व चाइल्ड लाइन से जुड़े सदस्य मौजूद थे। बैठक में लीगल प्रोबेशन ऑफिसर डा. मोनिका चौधरी ने कहा कि जिला में कहीं भी कोई भी निशक्त बच्चा मिलता है तो पुलिस बच्चा मिलते ही डीडीआर कटवा कर उसका मेडिकल चैकअप करवाए व बच्चा मिलने की सूचना तुरंत बाल संरक्षण कार्यालय में दे ताकि जल्द से जल्द बच्चे को सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि कोई बच्चा बीमार या अकेला हो, किसी बच्चे को आश्रय की जरूरत हो, बच्चा गुम हो गया हो या उसका शोषण हो रहा हो, कोई बच्चे को पीट रहा हो, जबरन उससे मजदूरी करवा रहा हो, साथ ही किसी प्रकार का उत्पीडऩ किया जा रहा हो तो चाइल्ड लाइन 24 घंटे के आपातकालीन राष्ट्रीय फोन सेवा 1098 पर सूचना दें। इस बैठक में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रेणू मुखी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से गुमशुदा बच्चों की सं या में बढ़ौतरी हुई है जिसके चलते समिति सभी ऐसे बच्चों के परिजनों से गुजारिश करती है कि बच्चे के पास हर समय उसका नाम, घर का पता, मोबाइल नंबर किसी कागज पर लिखकर उसके पहने हुए कपड़ों की किसी जेब में अवश्य डालें। समिति के सदस्य विजय मलिक व सुरेश रानी ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को इतना प्रशिक्षित अवश्य करें कि वे अपना नाम-पता व परिजनों का नाम बता सकें। खासकर निशक्त बच्चों को इस प्रकार बार-बार बताया जाए ताकि उन्हें नाम-पता अवश्य याद रहे। उधर, बीते दिवस बस स्टेंड में चाइल्ड हैल्प लाइन को एक बच्चा दिल्ली जाने वाली बस में बैठा मिला। हैल्प लाइन के सदस्य बच्चे को दिशा संस्था में ले गए और उससे बातचीत की लेकिन बच्चा कभी स्वयं को पटियाला का बता रहा है तो कभी बरनाला रोड स्थित शक्ति नगर का रहने वाला बता रहा है। बच्चे ने अपना नाम राहुल बताया है। बच्चे को शक्ति नगर व बरनाला रोड के आसपास की काफी जानकारी है जिससे लग रहा है कि बच्चा इसी क्षेत्र का है। बाल कल्याण समिति ने बच्चे से काफी बातचीत की और उसकी काउंसलिंग कर उसे घर भेजने का आश्वासन दिया। समिति की अध्यक्ष रेणू मुखी ने आह्वान किया है कि अगर किसी का बच्चा घर से लापता है तो वे पुरानी तहसील रोड स्थित बाल कल्याण समिति कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes