Headlines

Restaurants

Fashion

सिरसा के डॉक्टर पी.दयाल व डॉक्टर वर्मा पर गलत रिपोर्ट बनाकर धोखाधड़ी करने का आरोप

PAWAN BANSAL
सिरसा(प्रैसवार्ता)। उद्योगपति एवं समाजसेवी पवन बांसल निवासी सी ब्लॉक ने डॉक्टर पी दयाल व डॉक्टर वर्मा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि डॉ. पी.दयाल के कहने पर डॉ. वर्मा ने पवन बांसल की गलत रिपोर्ट बनाई और डॉ. दयाल ने उसी रिपोर्ट के आधार पर पवन बांसल को अस्पताल में भर्ती कर लिया। प्रैस को जारी एक विज्ञिप्ति में पवन बांसल ने कहा कि बीतें दिवस उन्हें बुखार हुआ, जिस पर उनके परिवारिक डॉक्टर पी दयाल ने वर्मा पैथलैब से हैमयोटोलोजी टैस्ट करवाने को कहा। लैब के डॉक्टर वर्मा ने डॉ.दयाल के कहने पर शरीर में प्लेटलेट 25000 की गलत रिपोर्र्ट बना दी और इसी रिपोर्ट के आधार पर डॉ.दयाल ने उन्हें अपने अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। पवन बांसल ने कहा कि जब उन्हें विश्वास नहीं हुआ, तो उन्होंने अन्य लैब से यहीं टेस्ट करवाया, तो पता चला कि उनके शरीर में प्लेटलेट की संख्या 231000 है। इसके बाद जब उन्होंने डॉ.पी दयाल व डॉ.वर्मा से इस सिलसिले में बात की, तो डॉ. वर्मा ने पुन: टेस्ट किया, जिसमें प्लेटलेट की संख्या 217000 आई। पवन बांसल ने आरोप लगाया कि डॉ.पी दयाल व डॉ.वर्मा की इस गलत रिपोर्ट से उनकी मौत भी हो सकती थी, क्योंकि वे एक हार्ट के मरीज है। पहले भी उन्हें हार्टअटैक आ चुके है, सन् 2008 में तो उनकी सर्जरी भी हुई है। डॉक्टरों ने इस तरह की गलत रिपोर्ट बनाकर अपने पेशे से खिलवाड़ किया है, साथ ही एक स्वस्थ व्यक्ति के साथ खिलवाड़ किया है। डॉक्टरों की इस धोखाधड़ी के खिलाफ वे बहुत जल्द पुलिस व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत करेंगे और तब तक इन डॉक्टरों के खिलाफ संघर्ष करेंगे, जब तक इनके लाईसैंस रद्द नहीं हो जाते।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes