Headlines

Restaurants

Fashion

नशामुक्ति का संदेश देने वालों ने पंजाबी कलाकारों को सिरसा बुलाकर जनता को खूब लूटा

सिरसा(प्रैसवार्ता)। लॉयन्स क्लब रैपिड व यूथ एमर्जिंग टेलैंट क्लब सिरसा द्वारा शनिवार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के एमपी हॉल में आयोजित समाजिक कार्यक्रम की आड़़ में जमकर लूट की गई। कार्यक्रम की पंच लाइन तो आयोजकों ने रख दी एक छोटी सी पहल नशे के खिलाफ, जिंदगी के नाम, लेकिन टिकट राशि जो क्लब द्वारा रखी गई थी, उससे यहीं साबित होता है कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को कोई संदेश देना नहीं, बल्कि जमकर कमाई करना है। यदि दोनों क्लब वास्तव में कोई समाजिक उद्देश्य हासिल करना चाहते थे, तो करना तो ये चाहिए था कि इस कार्यक्रम में आने के लिए सभी को छूट दी जाती, ताकि सभी लोग इसमें शामिल होते और आने वाले वक्ताओं का संदेश सुनते, लेकिन क्लब ने किया ये कि कार्यक्रम के लिए टिकटें रख दी और उनकी राशि भी इतनी कि कोई व्यक्ति उन्हें खरीदकर जा भी नहीं सकता। आयोजकों द्वारा तीन प्रकार की टिकटें रखी गई थी, जिसके तहत सबसे आगे वाली सीटों के लिए डायमंड के नाम से 1000 रूपए टिकट, उससे पीडे सीटों को गोल्डन नाम दिया गया था, जिसकी कीमत 500 रूपये, जबकि सबसे पीछे वाली सीटों को नाम दिया गया था सिल्वर, जिसकी कीमत 300 रूपये रखी गई थी। माना कि आयोजकों को पंजाबी कलाकार बुलाने और यूनिवर्सिटी प्रशासन के मल्टीपर्पज हॉल के किराए के रूप में खर्चा हुआ, जिसकी भरपाई के लिए सामान्य टिकटें रखी जा सकती है और कम से कम विद्यार्थियों के लिए तो टिकट फ्री होनी चाहिए थी, लेकिन इस कार्यक्रम को कमाई का साधन बनाते हुए टिकटों के ही रेट ही 300 से एक हजार रूपए रख दिए, जोकि सामान्य जन व विद्यार्थियों के एक समान थे।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes